Dukh Niraasha Naash Hetu

🧘 Category: Havan 📅 20/12/14

  दु:ख संकट निराशा इत्‍यादि का नाश कर   
  अभय और आनन्‍द प्रदान करने वाले मंत्र  


इस कलियुग में संकट और परेशानियों से लड़ते हर मनुष्‍य दु:ख और निराशा उदासीनता/मन में हौल होना/दिल का बैठला (depression) के सागर में जब डूब जाता है। नीचे लिखे मंत्रों का जाप/हवन भक्‍तों को इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की विशेष शक्ति प्रदान कर सुख और आनंद की प्राप्ति कराता है।

ॐ कल्कि आर्ति-हरणाय स्‍वाहा — दुखी के दुखों को हरने वाले

ॐ कल्कि विषाद-हरणाय स्‍वाहा — उदासीनता के नाशक

ॐ कल्कि अभय-कराय स्‍वाहा — अभय प्रदान करने वाले

ॐ कल्कि ह्रीं ह्रीं  संकट हरणाय स्‍वाहा — सभी संकटों को दूर करने वाले

ॐ कल्कि हृौं हृौं हरये कल्कि नारायणाय स्‍वाहा — तुरन्‍त नाप जप से दु:ख हरने वाले कल्कि नारायण

ॐ कल्कि अभयाय स्‍वाहा — अभय देने वाले

ॐ कल्कि संगीत – हासाय स्‍वाहा — संगीत की तरह हँसमुख

ॐ कल्कि जीवन संगीताय स्‍वाहा — जीवन के संगीत

ॐ कल्कि भक्‍त-संकट-मोचनाय स्‍वाहा — भक्‍तों के संकटों को हरण करने वाले

ॐ कल्कि कलि-संकट-विनाशाय स्‍वाहा — कलियुग के सभी संकट टालने वाले

ॐ कल्कि आनंद नंदाय स्‍वाहा — आनंद को भी आनंद देने वाले

💬